महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड व फरार गैंगस्टर चोर हापुड़ में गिरफ्तार गिरफ्तार, 23 केस दर्ज

महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड व फरार गैंगस्टर चोर हापुड़ में गिरफ्तार गिरफ्तार, 23 केस दर्ज
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान महाराष्ट्र में चोरी करने वालें एक गैंगस्टर चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर पर विभिन्न थानों में 23 केस दर्ज हैं।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान रामपुर रोड पर एक गैंगस्टर बुलन्दशहर रोड़ चुंगी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी वसीम अंतर्रराज्यीय स्तर का शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसीऔर मुंबई के विभिन्न थानों में कुल 23 मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ करीब 20 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मुंबई के ठाणे थाना, बनारस के सिगरा थाना और मेरठ के मेडिकल थाने में भी मुकदमें दर्ज हैं।महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर के गणेशपेठ थाना पुलिस को चोरी के मामलों में उसकी लंबे समय से तलाश थी। हापुड़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मुंबई और नागपुर पुलिस को तुरंत दे दी है।











