News
गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी 50 वर्षीय महिला का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला खेत पर चली गई और वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











