अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी में वितरित किया शरबत व कोल्डड्रिंक की बोतलें

हापुड़ (राहुल बंसल)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की सभी महिलाओं द्वारा अधिक मास के पावन अवसर पर राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी, शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित कर पुण्य का कार्य किया गया। इस सेवा कार्य में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सड़क पर चलने वाले रिक्शा चालक, बुग्गी चालक, वाहन चालक, मोटरसाइकिल सवार एवं राहगीरों को पानी पिलाकर सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस सेवा कार्य में महिमा, डॉली, प्रियंका, पूजा, उमा, रीना, सिमरन, पायल, निशि, छवि, अंशु और दीपाली का सहयोग रहा!!
हमारी अध्यक्ष रति अग्रवाल एवं मंत्री पारुल ने एक सुंदर संदेश दिया की हमे मिल-जुलकर ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। अधिक मास का विशेष महत्व होता है और इस पावन समय में किए गए सेवा एवं पुण्य कार्यों से मन को अत्यंत शांति एवं सुख की अनुभूति प्राप्त होती है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिलाओं का यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।











