पिकअप गाड़ी और ऑटो की हुई टक्कर, दो घायल

पिकअप और ऑटो की हुई टक्कर, दो घायल
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक ऑटो व
पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। बेसिक विभाग के डीसी ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को नीचे उतारकर अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली के पास पिकअप गाड़ी व ऑटो में टक्कर हो गई। जिससे ऑटो चालक घायल हो गए। घटना के समय आफिस जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के एमडीएम प्रभारी व डीसी प्रदीप सिंह ने तुरन्त रूक कर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच डीसी प्रदीप की मदद से घायलों को अस्पताल में भिजवाया । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।











