चेकिंग में दो अंतर्राज्यीय शराब गिरफ्तार, 18 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद शराब

चेकिंग में दो अंतर्राज्यीय शराब गिरफ्तार, 18 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद शराब
हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तस्करों के कब्जे से 250 पेटी अवैध शराब,दो फोन 10 हजार रुपये व केन्टर ट्रक बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 18 लाख रुपये की बताई जा रही है।
थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना पुलिस ने छिजारसी टोल से आगे पिलखुवा से दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 250 पेटी अवैध शराब,दो फोन 10 हजार रुपये व केन्टर ट्रक बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 18 लाख रुपये की बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नाम छोटन साहनी पुत्र फकीरा साहनी निवासी ग्राम गोपालपुर थाना मुसहडी जनपद मुज्ज्फरपुर व नीरज कुमार पुत्र नंद किशोर साहनी निवासी ग्राम बसन्ता थाना लालगंज जनपद वैशाली विहार है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर अवैध शराब हरियाणा राज्य से तस्करी कर बिहार राज्य में प्रतिबंधित होने के कारण अधिक कीमत पर सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमा रहे थे। तस्करों के बरामद अवैध शराब की कीमत करीब 18 लाख रुपये है।











