HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए दो लाख रुपए, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक किसान के खाते से दो लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिम्भावली के गांव हरोड़ा निवासी अफजाल ने बताया कि उसने अपने डिजिटल भुगतान खाते में करीब दो लाख रुपये जमा कर रखे थे।कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर लगातार धनराशि ट्रांसफर होने के संदेश
आने लगे। खाते की जांच करने पर पता चला कि जमा रकम अलग-अलग खातों में भेजी जा चुकी है। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी को भी अपने खाते की जानकारी, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी नहीं दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











