क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
हापुड़। क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट जनपद हापुड़ इकाई द्वारा विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज, अर्जुन नगर हापुड़ में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं विभु, देव कुमार, अक्षा, जतिन कुमार, अवनीश, दीपक, दक्ष, पूजा, अंशु एवं शिफा सैफी को ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश तोमर एवं मंत्री श्री ऋषि गर्ग द्वारा मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती लोकेश त्यागी द्वारा कक्षा 12 के जिला टॉपर छात्र अनमोल एवं छात्रा छवि को शील्ड एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्रीमती लोकेश त्यागी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार तथा सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं का अभिवादन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी छात्र देश का भविष्य हैं और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
क्राइम रिसर्च इंटेलिजेंट ब्यूरो ट्रस्ट लगातार शिक्षा, समाज सेवा एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है।











