News
छत से गिरकर छात्रा की मौत, मचा कोहराम

छत से गिरकर छात्रा की मौत, मचा कोहराम
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही एक छात्रा की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हापुड़ क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गांव मुरादपुर निवासी महिलापाल पत्नी देवेंद्री और बड़े पुत्र अमर, बड़ी पुत्री टिनसल, अनुष्का व छोटे पुत्र कृष के साथ गांव में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। मंगलवार की रात अधिक गर्मी होने के कारण वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। उनकी पुत्री टिनसल (15) भी सो रही थी।
मंगलवार की देर रात सोते हुए उनकी पुत्री गली में गिरकर गंभीर गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।











