हापुड़ मीनोपॉज़ल समिति के तत्वाधान में आयोजित हुई मातृत्व को समर्पित कार्यशाला

हापुड़। हापुड़ मीनोपॉज़ल समिति के तत्वाधान हितकारी पैलेस में मातृत्व को समर्पित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महिलाओं के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मनो विनोद और मनोरंजन का महत्व को ध्यान में रखते हुए इस विशेष कार्यशाला में मां के प्रति सभी सदस्यों की भावनाओं की अभिव्यक्ति हुई। मातृत्व थीम को लेकर विशेष आकर्षण स्वरूप तंबोला में सभी ने पुरस्कार प्राप्त कर आनंद लिया
डॉ विमलेश शर्मा सभा संस्थापिका द्वारा अन्य सीनियर सदस्यों के साथ दीप प्रचलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ विमलेश ने अपनी भूमिका को सार्थक करते हुए महिलाओं को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर विशेष जानकारी से अवगत कराया वह आने वाले समय में महिलाओं से संबंधित अन्य कार्यशालाओं के लिए उन्हीं से ही सुझाव प्राप्त करने की इच्छा की
गीत नृत्य और शायरी के नाम यह शाम चटपटी चाट के साथ समाप्त हुई। और इस प्रण के साथ कि हम जल्दी ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करते रहेंगे। और 40 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम उपयोगी साबित होते रहेंगे।
इस अवसर पर कार्य समिति के मुख्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ दीपशिखा, मीनू महेश, आशा सोमानी नीलम त्यागी डॉ पूनम ग्रोवर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त समाज से सरोज महेश्वरी, वीना, अनीता ,लाविका, मीरा, रीना गुप्ता, सरिता, मृदुल, ममता, शालिनी माहेश्वरी मंजू महेश्वरी, पूर्णिमा, अर्चना कंसल, गरिमा त्यागी, साधना अलका और भी अन्य महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
स्वागत संबोधन आशा महेश्वरी द्वारा मंच संचालन डॉ पूनम और मीनू महेश के द्वारा विशेष सहयोग के लिए समिति सदस्यों ने नीलम त्यागी जी का आभार व्यक्त किया











