M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

“माहवारी जागरूकता की नई पहल: 8742 छात्राओं तक पहुंचा ‘महीने के वो पांच दिन’ अभियान”

“माहवारी जागरूकता की नई पहल: 8742 छात्राओं तक पहुंचा ‘महीने के वो पांच दिन’ अभियान”

हापुड़। किशोरियों में माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी “संदेश” द्वारा संचालित “महीने के वो पांच दिन” अभियान ने जनपद में एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। इस अभियान के अंतर्गत हापुड़ के 18 इंटर कॉलेजों में कुल 8742 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

अभियान का शुभारंभ सर्वोदय इंटर कॉलेज, पिलखुवा में संस्था की सचिव डॉ. पूनम सिंह परिहार एवं सहायक प्रबंधक राहुल सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद हापुड़ नगर, धौलाना एवं पिलखुवा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि छात्राओं को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक सुझाव भी दिए गए। विशेषज्ञों ने माहवारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करते हुए स्वच्छता के सही उपाय, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा में निरंतरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 20 शिक्षिकाओं को पूर्व प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे छात्राओं को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी सरल भाषा में समझा सकें। संस्था के 14 वालंटियर्स ने भी विद्यालयों में सक्रिय भूमिका निभाई और छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें खुलकर प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया।



संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि आज भी कई किशोरियां जानकारी के अभाव और सामाजिक संकोच के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे जागरूकता अभियान न केवल उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं।



अभियान को सफल बनाने में राहुल सक्सेना, मधुर जैन, शिवचेत तोमर, सुमित कुमार, मंजुला, प्रियंका शर्मा, अनुराग सिंह राठौड़, अंकुर गोस्वामी, अंकुर तालियांन, अभिषेक गोस्वामी, प्रिंस वेद एवं निकिता सहित कई सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था ने भविष्य में भी किशोरियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page