मैक्स हॉस्पिटल वैशाली व् आरोग्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित हुआ हृदय रोग का कैंप

हापुड़ । मैक्स हॉस्पिटल वैशाली व् आरोग्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल हापुड़ में हृदय रोग का कैंप का आयोजन किया जिसमें डॉ हिमांशु (कार्डियोलॉजीस्ट) ने 55 से अधिक लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया ओर हृदय से होने वाली बीमार के बारे मे जानकारी दी । इस कैम्प में फ्री बी. पी, आर. बी.एस तथा ई. सी. जी भी की गईं। इस कैम्प में डॉ पराग शर्मा , अभिषेक शर्मा, गिरीश शर्मा, स्वाति, आकाश, अतुल शर्मा आदि रहे साथ ही साथ डॉ पराग शर्मा ने बताया की अब अपने जनपद हापुड़ से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बाहर के बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हापुड़ के मरीजो को यही आकर देखे और अच्छा उपचार करे व समय समय पर निःशुल्क कैंप करके जन साधारण लोगो की स्वास्थ्य परामर्श व जांच करे और बदलते मौसम के अनुसार अपनी दैनिक खान पीन शैली का भी ध्यान रखे आरोग्य ग्रुप के एडमिन और मार्किटिंग हेड राज कुमार शर्मा रहे।











