तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनी कोठी को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ योगी बुल्डोजर से गिराया, सपाईयों ने किया जमकर हंगामा

तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनी कोठी को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ योगी बुल्डोजर से गिराया, सपाईयों ने किया जमकर हंगामा
हापुड़। सदर तहसील के एक गांव में सरकारी तालाब पर अवैध रूप से बनी सपा नेता की कोठी को पुलिस प्रशासन ने बुल्डोजर से ढहा दिया। जिससे सपा नेताओं व अधिकारियों से जमकर नोंक झोंक हुई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव अमीपुर नगोला में सपा जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी
की कोठी बनी हुई थी। प्रशासन का दावा था कि कोठी तालाब की भूमि पर बनी हुई है। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने सपा जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के अवैध कोठी पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। जिससे सैकड़ों सपाई मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने सपाइयों को हटाने का प्रयास किया।इस बीच प्रशासनिक अफसरों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
सपा प्रवक्ता संजय यादव ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों का कहना था कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।











