HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस ने अभियान चलाकर बुलेट बाईक के मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, 14 वाहनों के किए चालान

हापुड़।
एसपी के निर्देश पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाईकों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बाईकों से मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए और 14 वाहनों के चालान कर दिए।
जानकारी के अनुसार जिलें में बाइकों में लगे मोडिफाइड साइलेंसों से निकलने वाली पटाखों की आवाज से आम आदमी परेशान है। बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो स्थानों पर बुलेट बाइकों में लगे मोडिफाइड साइलेंरों की तलाश में अभियान चलाया। पुलिस ने दो बाइकों से मोडिफाइड साइलेंस उतरवाए 14 बाइकों के चालान किए।











