HapurNewsUttar Pradesh
मामूली विवाद के चलते पड़ोसी ने की प्रोपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर निमर्म हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की पड़ोसी ने मामूली विवाद होने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला अलीनगर निवासी रशीद प्रोपर्टी का काम करते हैं। बताया जा रहा है गुरुवार सुबह मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।











