HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर बाइकसवार पर दिखाई स्टंटबाजी, वीडियो वायरल,17 हजार रुपए का कटा चालान

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक बाईक सवार युवक का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 17 हजार का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला निवासी दो युवकों ने नेशनल हाईवे- 9 पर बाइक से खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी।
वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए खतरनाक करतब करता दिख रहे है। वे कभी तेज गति में लहराते हुए सड़क पर फर्राटा भर रहा था।
यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बाईक का 17 हजार रुपए का चालान काट दिया।











