व्यापारियों ने किया नवनियुक्त डीएम का अभिनंदन, डीएम कविता के मार्गदर्शन में जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा – अरूण अग्रवाल, दीपक गोयल

हापुड़।
व्यापारी सुरक्षा फ़ोरम के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीना के कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी।
फ़ोरम के जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने कहा कि शहर का विकास अधिकारी के दृष्टिकोण और व्यापारियों के सहयोग पर निर्भर करता है। हापुड़ के व्यापारी प्रत्येक विकास कार्य में अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करते हैं। किसी भी स्तर पर
बेवजह का असहयोग नहीं किया जाएगा। हमको विश्वास है कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में हापुड़ जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उनकी कार्यशैली, मेहनत और निष्ठा की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक बताया। संस्था के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने गोमाता के प्रति जिलाधिकारी की आस्था और भावनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, जिलाधिकारी कविता मीना ने व्यापारियों के प्रति सहयोग की भावना का आश्वासन दिया। सन्नी जैन, उदय कंसल, गौरव गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।











