
हापुड़:
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पशुओं को लेकर भूसा लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव दयानगर निवासी धनीराम की पत्नी बिंबल (52) मंगलवार सुबह पशुओं के लिए भूसा लेकर गांव लौट रही थी , जैसे ही वह गांव दयानगर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी दोनों ट्रेकों पर अलग अलग ट्रेन आ रही थी, जिस कारण वह बीच में फंस गई और बचने के चक्कर में एक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।











