M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नायक फिल्म के अनिल कपूर शिवाजी राव की तरह एक दिन के चेयरमैन बने मो आरिफ

नायक फिल्म के अनिल कपूर शिवाजी राव की तरह एक दिन के चेयरमैन बने मो आरिफ

आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक अनोखी पहल करते हुए और मजदूरों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोहल्ला निवाजीपूरा निवासी एक बेलदार मजदूर मौ आरिफ को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राज्य मंत्री मनोज वाल्मीकि व सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन मो दानिश कुरेशी व उप निरीक्षक अभिषेक यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ-साथ फूलो की माला बूका शाँल उढाकर व नियुक्ति पत्र देकर नये चेयरमैन मौ आरिफ का स्वागत अभिनंदन किया,
आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने कहा कि मजदूर भी हमारे समाज का हिस्सा है यह दानिश भाई व सोसायटी की बहुत अच्छी पहल है इससे मजदूरो का मनोबल बढ़ेगा,

अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर सर्वेश कुमारी ने मजदूर दिवस पर एक मजदूर को सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त होने पर कहां की यह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बहुत ही अच्छी पहल है जिससे मजदूरों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ सम्मान मिलेगा और जनता में एक अच्छा संदेश जाएगा

सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2026 को सोसायटी की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 1 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरो का मनोबल बढ़ाने के लिए किसी मजदूर को एक दिन का सोसायटी का चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा नायक फिल्म के अनिल कपूर शिवाजी राव की तरह

इसी उपलक्ष में आज बेलदार मजदूर मौ आरिफ को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी का एक दिन का चेयरमैन नियुक्त किया गया जिन्हें सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत समस्त शक्तियां प्राप्त होगी,



एक दिन के नव नियुक्त चेयरमैन मो आरिफ ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की स्टेचू मूर्ति पर पहुंच कर मालाअर्पण किया और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ग्रीन बेल्ट पार्क के सौंदर्य करण के चल रहे काम का निरीक्षण किया



इस अवसर पर आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी , उप निरीक्षक अभिषेक यादव व कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, मौ अहमद, उप प्रबंधक वसी मोहम्मद, आरिफ चौधरी खालिद जिलानी, वहाब अब्बासी, अरशद कुरैशी, अनमोल, मशरूर सलमानी, रहीसुद्दीन सैफी, साजिद आदि उपस्थित रहे













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page