नेशनल हाईवे- 9 पर छत पर सवारियों को बैठाकर तेज रफ्तार प्राईवेट बस का वीडियो वायरल, कटा 17 हजार रुपए का चालान

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक निजी बस की छत पर कुछ यात्रियों का सफर करने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने बस का 17 हजार रुपये का चालान काट दिया।
सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि एक निजी बस की छत पर कुछ लोगों के सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उन्होंने यातायात प्रभारी नरेश कुमार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यातायात प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए बस का 17 हजार रुपये का चालान काट दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि समय-समय पर यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस वाहन स्वामियों व चालकों को यातायात नियमों को उल्लघंन न करने की हिदायत देती आ रही है। इसके बाद भी कुछ वाहन स्वामी व चालक यातायात नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं। उन्होंने जिले की जनता से ऐसा कोई कृत्य न करने की अपील की है।











