जंगल में लकड़ी लेने गई युवती से बाइकसवार युवकों ने किया रेप का प्रयास, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

हापुड़ ।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दी युवकों पर बेटी के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास का लगाय है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की 26 तारीख को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक पर वहां पहुंच गए तथा लड़की को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसको तमंचे से डरा दिया, लेकिन लड़की द्वारा विरोध करते हुए स्वयं को किसी तरह बचा लिया गया। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बात की जानक अपने परिजनों को दी।
परेशान परिजनों ने इस मामले में बहादुरगढ़ चौकी पर सूचना लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











