होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी जन्मतिथि के माध्यम से पेपर देने आया अभ्यार्थी पकड़ा, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक कालेज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान चैकिंग दस्ते ने एक अभ्यार्थी को फर्जी जन्मतिथि के माध्यम से पेपर देने की कोशिश में पकड़ा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज, तगासराय में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली चल रही थी। इस दौरान बुलंदशहर जिले के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी छोटेलाल परीक्षा देने पहुंचा। बायोमैट्रिक जांच के समय जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में जन्मतिथि में अंतर पाया गया। आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 20 जनवरी 1993 दर्ज थी, जबकि प्रवेश पत्र में 20 जून 2003 अंकित थी।
संदेह होने पर अभ्यर्थी से सख्त पूछताछ की गई। पूछताछ में छोटेलाल ने कबूल किया कि उसकी वास्तविक आयु लगभग 32 वर्ष है। उसने वर्ष 2008 में हाईस्कूल परीक्षा पास की थी, जिसमें सही जन्मतिथि 20 जनवरी 1993 दर्ज थी।
सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए छोटेलाल ने वर्ष 2021 में दोबारा हाईस्कूल परीक्षा दी और इसमें फर्जी तरीके से अपनी जन्मतिथि बदलकर 20 जून 2003 करा ली, ताकि वह आयु सीमा के अंदर आ सके। उसने अपनी पुरानी मार्कशीट घर पर छिपाकर रखी हुई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












I was skeptical about online slots until I found this legit platform with real bonuses. Check out nustar ph games for a safe, fun experience today! Great variety of slots and fast withdrawals make it worth trying now.