M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

साउंडबॉक्स चेक करने के बहाने के बहाने साइबर ठग ने दुकानदार के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक दुकानदार से साइबर ठग ने मोबाइल पर साउंडबॉक्स चेक करने के बहाने के बहाने उनके खाते से एक लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हापुड़ के हर्ष विहार निवासी दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को यूपीआई साउंडबॉक्स सर्विस टेक्नीशियन बताया और कहा कि उनका साउंडबॉक्स खराब चल रहा है, उसे ठीक करने में मदद करेगा।

आरोपी ने साउंडबॉक्स चेक करने के बहाने पीड़ित से यूपीआई ऐप खोलने को कहा और एक-एक रुपये के तीन छोटे ट्रांजेक्शन करने को कहा। जब ये ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुए, तो आरोपी ने चालाकी से पीड़ित के मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ कर दी। कुछ ही देर में आरोपी ने दो बार में 50-50 हजार रुपये यानी कुल एक लाख रुपये पीड़ित के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब सुशील कुमार ने बाद में अपने बैंक खाते की जांच की तो उन्हें एक लाख रुपये गायब होने का पता चला। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page