व्यापारी बोले: शहर में हो पार्किंग, अंबेडकर चौक पर लेफ्ट साइड फ्री, प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट की व्यवस्था

हापुड़ ।
व्यापारियों व पुलिस कीसुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न हुई । जिसमें व्यापारियों ने शहर में पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने का मुद्दा उठाया।
बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वालों ने कहा कि शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण दिक्कत आती है और जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि अतरपुरा चौपला पर बनी पालिका की मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था हो सकती है। इसके साथ ही आंबेडकर तिराहा पर बैरीकेटिंग कराकर लेफ्ट साइड फ्री कराने, चौराहों पर रेड लाइट लगावाने की मांग की है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा
व्यवस्था के ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठानों के अन्दर-बाहर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं
कैमरों को 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रखने के लिए व्यापारियों को प्रोत्साहित किया।
बैठक में सीओ ट्रैफिक राहुल , संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले, महामंत्री संजय अग्रवाल, सोनू बंसल, गुलशन त्यागी, दीपक बंसल, गौरव गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।











