नेशनल हाईवे-334 पर रॉन्ग साइड आ रही अनियंत्रित कार ने बाईक को उड़ाते हुए डिवाइडर से टकराई, महिला घायल, वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 334 पर रॉन्ग साइड आ रही अनियंत्रित कार ने बाईक में टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बाइकसवार महिला घायल हो गई। जिसका वीडियो सोशल वायरल पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर हापुड़ की तरफ से एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड
बुलन्दशहर की तरफ जा रही थी, जैसे ही वह गांव नवादा के पास पहुंची तो कार चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी बाइक से टकराते हुए सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बाईक सवार महिला घायल हो गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया।











