डीएम की कोशिश के बावजूद जलभराव से मुक्ति ना मिलने से क्षुब्ध मौहल्ले वासियों ने लगाया जाम, की नारेबाजी

डीएम की कोशिश के बावजूद जलभराव से मुक्ति ना मिलने से क्षुब्ध मौहल्ले वासियों ने लगाया जाम, की नारेबाजी
हापुड़। सरकारी तंत्र की लापरवाही व डीएम की कोशिश के बावजूद भी जलभराव से मुक्ति ना मिलने से क्षुब्ध मौहल्ले वासियों ने सड़क जाम पर जाम लगाकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ पर नाले निर्माण की वजह से मौहल्लों में गंदा जलभराव होने से मौहल्ले वासियों ने अनेक बार प्रर्दशन कर हंगामा किया था। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने भी अधिकारियों के साथ गंदे पानी में पैदल चलकर लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, परन्तु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शनिवार सुबह जलभराव से क्षुब्ध महिलाओं व लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने मौके पर पहुंच मौहल्ले वासियों को समझाते हुए जाम खुलवाया।











