स्कूटी व बाईक की टक्कर में रेलवे कर्मचारी की मौत

हापुड़ ।
नगर के रेलवे माल गोदाम के पास देर रात स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब दोनों वाहन तेज रफ्तार से आमने-सामने आ रहे थे और अचानक उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलवे कर्मचारी अरुण कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि माल गोदाम के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में रेलवे कर्मचारी अरुण कुमार की मृत्यु हो गई है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।












Heard Playcity casino has a bono sin depósito! Free money to play? Yes, please! Going to check that out ASAP. Hoping for some beginner’s luck! Do not wait more and check this out! playcity casino bono sin depósito
Fundalor Casino? Honestly, been hearing a lot about them. Seems legit, might give it a shot after payday. Hope the slots are hot! Check it out yourself: fundalor casino
Yo, anyone else tried Super Win 777? I had a decent run last night. Site’s clean and the games are smooth. Worth a look if you’re hunting for a new spot! super win 777