हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला,मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक चलती हुई कार में अचानक आग लगने से वह आग का गोला बन गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ से एक कार देर रात गाजियाबाद की ओर जा रही थी। पिलखुवा में फ्लाईओवर के पिलर नंबर 91 के पास पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए कार रोकी, जिससे उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।
चालक और यात्रियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी प्रतीत हो रहा है।











