M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

भाजपा की आक्रोश रैली में भीषण गर्मी में एडेड कॉलेज की मासूम छात्राओं को बीच में से ही पढ़ाई छुड़वाकर रैली में किया शामिल, सपा प्रमुख अखिलेश व राहुल गांधी का फूंका पुतला , डीआईओएस ने भेजा नोटिस

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

संसद में महिला बिल फेल होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के इंटर कॉलेज की नाबालिग छात्राओं, प्रिंसिपल व स्टाफ शिक्षण कार्य ठप्प करवाकर बीच में से ही नगर में भीषण गर्मी में विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सपा प्रमुख अखिलेश यादव व राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मासूम छात्राओं की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया गया।

नारी वंदन अधिनियम को लेकर हापुड़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने जनाक्रोश महिला पदयात्रा तगासराय स्थित रामनिवास कॉलेज से शुरू हुई । जुलूस में एडेड रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं, प्रिंसिपल व स्टाफ के साथ सुबह 11 बजे भीषण गर्मी में पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए तगासराय गेट पर जाकर समाप्त हुई।

भाजपा पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां और प्लेकार्ड लिए महिलाएं “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे”, “महिला आरक्षण लागू करो” जैसे नारों के साथ आगे बढती रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रहा है। ये पार्टियां कभी नहीं चाहतीं कि महिलाएं राजनीति में सशक्त बनें। नारी वंदन अधिनियम महिलाओं को समान भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष इसे भी राजनीति की भेंट चढ़ा रहा है।



जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। जब भी महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, विपक्ष केवल राजनीति करता है।



पदयात्रा के समापन पर तगासराय गेट पर महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले फूंके। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई, हांलांकि मौके पर मौजूद छात्राएं इस प्रदर्शन से असहज दिखाई दी।‌



प्रदर्शन में पायल गुप्ता, छवि दीक्षित, पूनम सिंघल, मनोरमा रघुवंशी, यशोदा शर्मा, कशिश, काजल, विजेता, मनु, रेणु, मिथलेश, अनु, मानसी, विनीता, पूजा, रेखा, सीमा, जयवती, दिव्या, मंजू, रूबी, ज्योति, कृष्णा, मोनिका, प्रीति आदि मौजूद थी।



छात्राओं के साथ निकाले जुलूस और पुतला फूंकने के दौरान असहज की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने आक्रोश व्याप्त किया।



डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि स्कूली छात्राएं व स्टाफ स्कूल टाइम में किसी भी प्राइवेट रैली, जुलूस में शामिल नहीं हो सकता है, जिसके लिए स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस भेजकर जबाब मांगा गया है, कि किसकी अनुमति से छात्राएं व प्रिंसिपल रैली में शामिल हुई थीं। जबाब मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।



इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि भाजपा की जनाक्रोश रैली निकाली जा रही थी, जबकि उसी समय कालेज की छात्राओं की अलग से जागरूकता रैली निकाली जा रही थी, जिसकी वजह से यह कन्फ्यूजन हुआ है।



रामनिवास इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिम्पल वर्मा ने बताया कि उन्हें जागरूक रैली के नाम पर उन्हें मिसगाइड किया गया था।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page