बेटियां होने पर सुसरालियो ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, बैठी धरने पर

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र की एक कारोनी में सुसरालियों पर विवाहता ने बेटियां होने व बेटा ना होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए घर के बाहर धरने पर बैठ गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की मेरठ रोड़ स्थित एक कालोनी निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दो बेटियों के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बेटा न होने को लेकर उसे ताने दिए जाते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया जाता था।
पीड़िता के अनुसार, दो दिन पूर्व विवाद बढ़ने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ असहाय स्थिति में जीवन यापन कर रही है। महिला का कहना है कि वह न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।











