दहेज में दो लाख रुपए व कार ना देने पर विवाहिता से की मारपीट, विरोध करने पर जेठ ने किया रेप का प्रयास

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में दो लाख रुपये, कार और सोने की मांग पूरी नहीं करने और जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि 22 फरवरी 2023 को उसका निकाह गाजियाबाद के डासना निवासी एक युवक के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये, कार और सोने की हार की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे।
आरोप है कि 20 फरवरी की रात को जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ ही मारपीट कर दहेज की मांग की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।











