युवा उघमियों के बीच संपन्न हुआ एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच

युवा उघमियों के बीच संपन्न हुआ एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच
हापुड़।
इंडियन यंगप्रेन्योर सेल के तत्वावधान में युवा उघमियों के बीच एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।
दिल्ली रोड़ पर आयोजित मैच को सम्बोधित करते हुए कप्तान वैभव गुप्ता व उप कप्तान मुदित बंसल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा एक-दूसरे से नई चीजें सीखने के अवसर प्रदान करना था।
मैच में युवा उघमी आयुष गर्ग , अक्षत अग्रवाल, आयुष गोयल, समर्थ अग्रवाल, ध्रुव गुप्ता, शिवम शर्मा, मुदित मोहन, विभोर अग्रवाल, इंदर मोहन बंसल,शोभित गोयल और पारित अग्रवाल , माधव जी,अभिनव , प्रशान्त शर्मा,तन्मय आशीष, आदित्य, शामिल रहे।











