शराब पीने के लिए पत्नी द्वारा 100 रुपये ना देने पर पति गंगापुल पर लटका, पुलिस ने बचाया

हापुड़। ब्रजघाट में मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान करने आया था। स्नान के बाद उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे। शराब के लिए पैसे न मिलने पर गंगा पुल पर चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी अजय अपनी पत्नी के साथ बृजघाट में पत्नी के साथ गंगा-स्नान करने आया था। स्नान के बाद उसने अपनी पत्नी से शराब के लिए सौ रुपए ना देने पर देने वह गुस्से में आ गया और घाट से बाहर निकलकर पुल पर चढ़ गया। उसे पुल पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा और अपनी पत्नी पर आरोप लगाने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने व्यक्ति को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद चेतावनी देते हुए परिजनों के साथ भेज दिया।











