M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वेतन वृद्धि को लेकर हापुड़ में भी कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन हुआ अर्ल्ट

वेतन वृद्धि को लेकर हापुड़ में भी कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन हुआ अर्ल्ट

, हापुड़।

पिलखुवा क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वेयरहाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित ब्लिंकिट के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शनिवार को वेयरहाउस के बाहर एकत्र हुए और हंगामा कर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान,
सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी आदि ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उन्हें समझाने का प्रयास किया।



कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी ने कर्मचारियों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकालने की बात कही है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page