मकान में लगी भीषण आग,चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित जवाहर गंज स्थित तीन मंजिला भवन के प्रथम तल पर भीषण आग लग गयी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी फायर बिग्रेड लेकर मौके पर पहुंचे,और उन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मकान से चार लोगों को सकुशल बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित तीन मंजिला भवन के प्रथम तक पर आग लगने भी सूचना मिली। कुछ ही देर में भवन में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
सूचना पाकर दमकलकर्मी फायर बिग्रेड लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि भवन में जाने के लिए एक जीना होने के कारण भवन में मौजूद लोगों को सकुशल निकालना संभव नहीं था। जिसे देखते हुए दमकलकर्मियों ने बीए सीट पहनकर लैडर की सहायता से भवन से चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। जिन्हें एम्बुलेंस करी मद्द से चार लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
गौरतलब है,कि भवन में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।











