एसकेजीआईसी, हापुड़ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, अल्फिया ने किया टॉप

हापुड़।
एसकेजीआईसी, हापुड़ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुईं।
विद्यालय में प्रथम स्थान अल्फिया ने 97% अंक प्राप्त कर हासिल किया। अल्फिया भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। द्वितीय स्थान यशिका ने 92% अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान अलीना ने 87% अंक प्राप्त कर सुरक्षित किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राएं भी इंजीनियर और डॉक्टर बनकर देश की सेवा करने का सपना रखती हैं।
उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पारुल शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर उत्साहित किया।
इस अवसर पर सभी छात्राएं एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।











