भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल में प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ

हापुड़।
भारतीय जनता पार्टी जिला हापुड़ के हापुड दक्षिण मंडल में आज गोल मार्केट स्थित पंडित छज्जू मल की धर्मशाला में प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल के कर कमल द्वारा हुआ।
इस अभियान में प्रथम सत्र जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माद्रे ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी किस प्रकार 2026 तक इस शिखर पर पहुंची है उसके बारे में विस्तार से विषय रखा एवं उसके उपरांत क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति से अवगत कराया यह अभियान 24 घंटे चलने वाला एक प्रमुख अभियान है आज का समापन सत्र सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने किया जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस विचार धारा के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश में कार्य कर रही है और भारत मां का परचम संपूर्ण विश्व में लहरा रहा है जिसका समापन कल शाम को 4:00 बजे छज्जू माल की धर्मशाला में ही होगा इस सत्र का कल शुभारंभ जिला प्रभारी सतपाल सैनी कल सुबह 10:00 बजे करेंगे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल मंडल महामंत्री विवेक गर्ग राजेश सक्सेना मंत्रिमंडल उपाध्यक्ष महेश तोमर जिला मंत्री हितेश मोदी जीत सनी विवेक चुना संजय सहारनपुरिया सुनील सैनी अमरजीत चौधरी रतन चाचा कैलाश वर्मा राखी शर्मा राखी शर्मा चौटाला सुमित पर्चा संजीव चौटाला हरिओम शर्मा शशांक गुप्ता नरेंद्र कोरी संजीव वशिष्ट संजीव वर्मा मोहन सिंह सुयश वशिष्ठ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेl











