दहेज की मांग पूरी ना करने पर जेठ ने की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर शौहर ने दिया तीन तलाक

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर प्रतिबंधित तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
धौलाना निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले बुलंदशहर के नाजिम से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। मांग पूरी न होने पर उससे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। बीते 30 नवंबर को पीड़िता के पति ने परिवार के दबाव में विवाहिता से मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। विरोध पर हत्या की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़ितता की तीन आरोपितों पर केस दर्ज है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।











