हापुड़ के प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ देवेंद्र माहेश्वरी जी “ब्रह्मरत्न” अवार्ड से हुए सम्मानित

हापुड़।
जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल वास्तु कन्वेंशन में नगर हापुड़ के जाने-माने वास्तुविशेषज्ञ श्री देवेंद्र माहेश्वरी जी (राम धाम) को “ब्रह्मरत्न” अवार्ड से सम्मानित किया गया। देश भर के वास्तु विशेषज्ञों एवं ऊर्जा विज्ञान के विद्वानों की उपस्थिति में यह सम्मान प्राप्त हुआ।
फाइव एलिमेंट्स ग्रुप द्वारा 3 से 5 अप्रैल में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के दिग्गज वास्तु विशेषज्ञों ने भाग लिया। यही नहीं देवेंद्र जी ने अपने एनर्जी स्कैनर से सेंटर पॉइंट की एनर्जी देखकर बताया कि यह पॉजिटिव है। और साथ ही यह बताया कि यह एनर्जी स्कैनर किस तरह काम करता है। देवेंद्र जी ने अपने विचार व्यक्त किये कि कैसे वास्तु शास्त्र से हमारे जीवन में हम कई बदलाव देख सकते है वह कितना प्रभारी है उनके विचारों को वहां उपस्थित देश भर के सभी विशेषज्ञों ने काफी सराहा ।











