HapurNewsUttar Pradesh
बुआ के घर रह रही नाबालिग को युवक बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव में बुआ के घर रह रही एक नाबालिग को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
बुलन्दशहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी पांच अप्रैल से हापुड़ के एक गांव निवासी अपनी बुआ के घर रह रही हैं, तभी गांव निवासी एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











