News
कारों की खिड़कियों व छत पर लटककर स्टट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल होने पर किया 28 हजार रुपए का चालान

कारों की खिड़कियों व छत पर लटककर स्टट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल होने पर किया 28 हजार रुपए का चालान
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
जिलें में कारों की खिड़कियों व छत पर लटककर स्टट कर रहे युवकों का वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने दोनों कारों का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार जिलें में दो कारों में सवार होकर कार की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते हुए स्टंट कर रहे थे। राहगीरों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ट्रैफिक प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों कारों की शिनाख्त कर उनका अलग अलग 12 हजार व 16, हजार रुपए का रुपये का चालान काट दिया।











