M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नाबालिग बहनों ने मां व उसके शराबी प्रेमी पर लगाया मारपीट व हत्या की धमकी का आरोप, की शिकायत

नाबालिग बहनों ने मां व उसके शराबी प्रेमी पर लगाया मारपीट व हत्या की धमकी का आरोप, की शिकायत

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में अपनी विधवा मां के साथ रह रही दो नाबालिग बहनों ने पुलिस से अपनी मां व उसके शराबी प्रेमी पर मारपीट व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गढ़ नगर की इंद्रा कालोनी के नाबालिग भाई-बहन ने बताया कि वह तहसील क्षेत्र के एक गांव के हैं। उनके पिता की 18 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उनकी मां उन्हें गांव से इंद्रा कालोनी स्थित मकान में लाई। यहां दूसरी बिरादरी का एक
युवक आने लगा। उनकी मां घर में आरोपित युवक संग शराब पीकर गाली-गलौज करती है। जब दोनों विरोध करते हैं तो मां अपने प्रेमी संग मिलकर मारपीट करती है। उनकी मां रात में खाने में उन्हें नींद की गोलियां खिला देती हैं। उन्हें धमकी देती है कि जैसे उसने अपने प्रेमी को पाने के लिए तुम्हारे बाप को मार दिया, वैसे ही अपने प्रेमी संग मिलकर उन्हें भी मार देगी। उनकी मां का प्रेमी उन दोनों को जातिसूचक शब्द कहकर
गंदी-गंदी गालियां देता हैं। जिस मकान में वह रह रहे हैं, वह उनके पापा के नाम है, पर अब उनकी मां व आरोपित प्रेमी दोनों उन दोनों को रास्ते से हटाकर मकान बेचकर भागने की फिराक में हैं। इसके लिए दोनों उनकी हत्या कर सकते हैं या फिर किसी से उनकी हत्या करा सकते हैं। इसका विरोध जब उनके चाचा व दादा करते हैं तो उनकी मां व उसका प्रेमी उन्हें झूठा केस लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकियां देते हैं। पीड़ित भाई-बहन ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page