HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़ पुलिस के चार कांस्टेबलों ने अपना खून देकर बचाई मरीज की जान

हापुड़।
थाना हापुड़ में तैनात चार कांस्टेबलों ने सोशल मीडिया पर एक मरीज की जान बचाने की अपील पर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर मरीज की जान बचाई ।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ स्थित एक अस्पताल में एक बीमार मरीज को डॉक्टरों ने तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई थी। जिसकी अपील सोशल मीडिया पर की जा रही थी।
थाना हापुड़ में तैनात कांस्टेबलों ने जब यह मैसेज देखा, तो तुरन्त अस्पताल पहुंचकर रक्तदान कर मरीज की जान बचाई।











