News
डॉ.वेदप्रकाश अग्रवाल बने हापुड़ सीएमओ, डीएम ने दी शुभकामनाएं

हापुड़। जिलें में तैनात सीनियर चिकित्सक डॉ.वेदप्रकाश अग्रवाल को हापुड़ का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। डीएम ने नवनियुक्त सीएमओ को शुभकामनाएं दी।
जानकारी के अनुसार जिलें में तीन साल से तैनात रहे सीएमओ डॉ सुनील त्यागी की 62 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने पर शासन ने उन्हें जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात किया है।
मंगलवार को शासन के निर्देश पर जिलें में तैनात सीनियर चिकित्सक डॉ वेदप्रकाश अग्रवाल को हापुड़ के ने सीएमओ का चार्ज दिया गया है। जिसके बाद आज उन्होंने चार्ज लेकर डीएम अभिषेक पाण्डेय से मुलाकात की। डीएम ने डॉ.वेद प्रकाश को शुभकामनाएं देते हुए जिलें की स्वस्थ सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।











