एलायंस क्लब हापुड़ माधव के पदाधिकारियों ने नये सत्र में गौशाला में की गौसेवा व ताहरी वितरित की

हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ माधव ने अपने नवीन सत्र वर्ष 2026-2027 के पहले दिन गौशाल में जाकर गऊपूजन, गायों को चारा एवं रोटी का वितरण और गौपालकों को ताहरी वितरण का आयोजन श्री पंचायत गौशाला पक्का बाग गढ़ रोड हापुड़ मे किया |
इस कार्यक्रम के संयोजक मोहित अग्रवाल रहे
क्लब के सदस्य वैभव गुप्ता ने हरे चारे हेतु गौशाला में दान राशि देकर अपना सहयोग किया
कार्यक्रम में एलायंस क्लब के इंटरनेशन डायरेक्टर अजय बंसल मुख्य अतिथि रहे क्लब के अध्यक्ष अनुज गोयल जी ने पटका पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया
क्लब के संरक्षक अनुज मित्तल ने क्लब के अध्यक्ष अनुज गोयल, सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं अपना आशीर्वाद दिया साथ ही सभी सदस्यों ने समाज सेवा हेतु अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया |
कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल,दीपक गर्ग,ध्रुव गुप्ता,अरुण जिंदल, शशांक अग्रवाल,वैभव गुप्ता,मुदित बंसल,भुवन जैन,सुधीर गुप्ता,मुकुल जिंदल तुषार गर्ग आदि उपस्थित रहे |











