HapurNewsUttar Pradesh
रोड रोलर की चपेट में आने से रिटायर्ड पोस्टमैन की मौत

हापुड़ ।
थाना धौलाना क्षेत्र मेंरोड रोलर की चपेट में आने से रिटायर्ड पोस्टमैन चतर सिंह की मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना के निधावली गांव निवासी व रिटायर्ड पोस्टमैन चतर सिंह यादव की देर शाम अपनी मोपेड से गांव लौट रहे थे, तभी निधावली नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। रोड रोलर की चपेट में आकर चतर सिंह घायल हो भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान भरत ने बताया कि मृतक चतर सिंह यादव मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में सभी के प्रिय थे।











