सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा बैठक हुई सम्पन्न, 120 समिति प्रतिनिधियों व चीनी मिल प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग – कुनाल चौधरी

सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा बैठक हुई सम्पन्न, 120 समिति प्रतिनिधियों व चीनी मिल प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग – कुनाल चौधरी
हापुड़ । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, हापुड़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक टुनाईट रूम एण्ड पार्टी हॉल कलैक्टर गंज के सामने रेलवे रोड़ हापुड़ में आहुत हुई। जिसकी अध्यक्षता कुनाल चौधरी (सभापति) गन्ना समिति हापुड़ के द्वारा की गयी।
बैठक में लगभग 120 समिति प्रतिनिधियों ने व चीनी मिल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
सचिव प्रभारी राकेश पटेल द्वारा समिति के वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु तैयार बजट को स्वीकृत, समिति के आगामी अधिकतम दायित्व निर्धारण, वर्ष 2024-25 के सन्तुलन पत्र के अनुमोदन, समिति बजट वर्ष 2025-26 के व्यय, समिति कृषको के मॉग के अनुसार कीटनाशक, एव जैविक उर्वरक क्रय, पेराई सत्र 2025-26 के नये व वारिस सदस्यों के अनुमोदन, खाद गोदामों पर अवसानित उर्वरक / कीटनाशक को राईट ऑफ कराने, समिति कार्यालय मरम्मत / नव निर्माण / रंगाई-पुताई कार्य करानें व अन्य प्रस्तावों को सर्वसम्मती से पारित किया गया। जिसमें समस्त समिति प्रतिनिधियों द्वारा हाथ उठाकर सहमति प्रदान की।











