News
गैस लीकेज होने से घर में लगी आग, नगदी व सामान जलकर हुआ स्वाहा

गैस लीकेज होने से घर में लगी आग, नगदी व सामान जलकर हुआ स्वाहा
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक मौहल्ले में घर में रखे एक रसोई गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। जिससे नगदी व हजारों रूपए का माल जलकर स्वाहा हो गया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर की इंद्रानगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र के घर में देर रात घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। जिससे घर के सामान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आसपास के लोग नै आग पर काबू पाया। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।











