HapurNewsUttar Pradesh
खेत में निकाला 15 फीट लम्बा अजगर, मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में खेत में 15 फीट लम्बा अजगर निकला, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सिंभावली के माधापुर गांव निवासी किसान पवन त्यागी के खेत में 15 फीट लम्बा अजगर निकला, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसान पवन त्यागी ने साहस का परिचय देते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और उसे एक बोरी में बंद कर दिया।
पकड़े गए अजगर को बाद में एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।











