सोसाइटी के चेयरमैन ने पूर्व सांसद के०सी० त्यागी को रालोद मे शामिल होने पर दी बधाई

सोसाइटी के चेयरमैन ने पूर्व सांसद के०सी० त्यागी को रालोद मे शामिल होने पर दी बधाई
हापुड़। पूर्व सांसद लोकसभा एवं राज्यसभा एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता – राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री के०सी० त्यागी व जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव युवा इमरान इलाही को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एंव बधाई दीं
आज कोंस्टिटूशन क्लब दिल्ली के मावलंकर सभागार में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री जयंत चौधरी के द्वारा एवं रालोद के सांसद, विधायको एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व सांसद के०सी० त्यागी को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल कर सदस्यता दिलाई, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि के.सी त्यागी जी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के समय के अनुभवी राष्ट्रीय नेता है उनके आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा
इस अवसर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ने दिल्ली कार्यक्रम में पहुंचकर श्री के.सी त्यागी जी पूर्व सांसद लोकसभा राज्यसभा व अमरीश त्यागी व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव यूथ श्री इमरान इलाही व नगर पालिका परिषद मुरादनगर के पूर्व वाइस चेयरमैन इमदाद इलाही आदि सैकड़ो पदाधिकारी को राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं पुष्प गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन स्वागत किया
नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर व सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ने कहा कि के.सी त्यागी जी के रालोद में आने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का जनाधार बढेगा एवं रालोद को मजबूती मिलेगी क्योंकि के.सी त्यागी जी सर्व समाज के नेता हैं और सर्व समाज उनका सम्मान करता है
इस मौके पर हापुड़ से रालोद के जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, प्रमोद चौधरी, मौ अहमद, राशिद अली, नदीम अली, मौ आरिफ, महबूब कुरैशी, आकिब कुरैशी, राहुल, जुबेर अब्दुल रऊफ आदि पदाधिकारी ने दिल्ली पहुंचकर मुबारकबाद दी











