निलम्बित चल रहे गाज़ियाबाद नगर निगम के कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

निलम्बित चल रहे गाज़ियाबाद नगर निगम के कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र निवासी व गाज़ियाबाद नगर निगम के निलम्बित कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव कंदोला के रहने वाले 58 वर्षीय प्रेमपाल सिंह पुत्र महिपाल सिंह गाजियाबाद नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात थे। बीती 13 मार्च को उन पर एक दस्तावेज
पर फर्जी हस्ताक्षर के बाद मोहर लगाने का आरोप लगा था। जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि निलंबन के बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगे थे। अचानक प्रेमपाल सिंह के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।












